Friday , March 29 2024

‘एनपीएस-निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा’ का यूपी पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत

-बलिया में कर्मचारियों-अधिकारियों की भारी भीड़ उमड़ी, भरी हुंकार  

-तन-मन-धन से रहिये साथ, पुरानी पेंशन मिलेगी जरूर : अशोक कुमार

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। बीती 1 जून को बिहार के चंपारण से शुरू हुई एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा आज 5 जून को बलिया के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश में प्रवेश कर गयी। बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में हजारों की संख्या में उपस्थित टीचर्स, कर्मचारी, अधिकारियों की भीड़ ने यात्रा लेकर पहुंचे अटेवा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष विजय बंधु का जोरदार स्‍वागत-अभिवादन किया।

 

यह जानकारी यात्रा में उत्‍तर प्रदेश की ओर से सक्रिय भागीदारी कर रहे चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान सचिव अशोक कुमार ने बताया कि जबरदस्‍त उत्‍साह से भरी भीड़ ‘जय युवा, जय अटेवा’ का उद्घोष कर रही थी। उन्‍होंने बताया कि विजय बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्‍तर प्रदेश में प्रवेश करने के मौके पर लखनऊ से पीडब्‍ल्‍यूडी के कर्मचारी नेता भरतसिंह, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान सचिव अशोक कुमार, जितेंद्र बहादुर सिंह, अटेवा महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, हिमाचल के अटेवा लीडर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

अशोक कुमार ने उपस्थित भीड़ को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह से तन मन धन से डटे रहिए बिल्कुल आपको 110% पुरानी पेंशन बहाल होगी चाहे ये सरकार करे, चाहे वो सरकार करे। उन्‍होंने बताया कि आप लोग  आगामी 1 अक्टूबर 2023 को दिल्‍ली में होने वाली शंखनाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शंखनाद रैली को कामयाब बनायें।

विजय बन्धु अपने सम्‍बोधन में कहा कि आप लोग पूरे देश में 1 करोड की संख्या में हैं, यदि एक परिवार के 5 वोट भी जोड़ लें तो संख्या पहुंचकर 5 करोड़ होती है और भी वोट आप लोगों द्वारा प्रभावित किया जा सकता है, यदि यह सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करती तो वोट की चोट से इस सरकार को हटाकर नई सरकार दिल्ली में बनवाएंगे, जिस तरह से हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में किया गया वैसे ही पूरे देश में करेंगे। उन्‍होंने कहा कि तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली एवं निजीकरण समाप्त नहीं होगा, इसी के साथ बलिया की जनसभा का समापन कर यात्रा आगे गाजीपुर के लिए बढ़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.