-कृपाल सिंह ऐबट, हरमिंदर सिंह मिन्दी व़ सरबजीत अरोड़ा को किया गया सम्मानित

सेहत टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी द्वारा श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सभागार में, गुरु गोविंद के आगामी प्रकाशोत्सव को समर्पित कवि दरबार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देश के प्रमुख कवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर संयुक्ता भाटिया, कैंट क्षेत्र के विधायक सुरेश तिवारी, पंजाब अकादमी के वर्तमान उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छावड़ा और दो पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह डंग, राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह एवं गुरुद्वारों तथा सेवा सोसाइटियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के चेयरमैन कृपाल सिंह ऐबट को उनकी सिख/पंजाबी समाज के प्रति 50 वर्षों से की जा रहीं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। हरमिंदर सिंह मिन्दी को उनके द्वारा बच्चों को कीर्तन सिखाने, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, कोरोना काल में फ्री राशन सेवा के लिए एवं सरबजीत सिंह अरोड़ा को 150 विधवाओं के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए सम्मानित किया गया। साहित्यकारों एवं अन्य विधाओं के प्रबंधकों को सम्मानित करने के साथ-साथ सबने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times