Wednesday , March 11 2026

268वें युगऋषि वांग्मय साहित्य की स्थापना

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत रजत कालेज ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेन्ट मटियारी लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 70 खण्डों का वांग्मय साहित्य की स्थापना की गयी।
यह साहित्य हरिराज सिंह सिरोही ने अपने पूर्वजों की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय को वांग्मय एवं सभी छात्र-छात्राओं को ने व्यक्तिगत रूप से ‘अखण्ड ज्योति’ पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने रखते हुए वांग्मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘ज्ञान यज्ञ अभियान इस युग का युगधर्म है प्रत्येक जीवन जागृत आत्माओं को इस कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और सहयोग भी करना चाहिए क्योंकि पीड़ा पतन से दु:खी मनुष्य को सद्ज्ञान से ही उस दु:ख से छुटकारा दिलाया जा सकता है।’’

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, डॉ0 नरेन्द्र देव, डॉ0 अनिल भटनागर, हरिराज सिरोई, पूरन चन्द्र बेलवाल, सहित संस्थान के चेयरमैन डॉ0 आरजे सिंह रजत एवं प्रधानाचार्य प्रो. अरिमर्दन सिंह सहित सभी संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं सभागार में उपस्थित थे।