-महामंत्री ने जताया आभार, बचे हुए कार्मिकों को भी पुरानी से नयी पेंशन योजना में लाने तक जारी रहेगा संघर्ष

सेहत टाइम्स
लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश के अथक प्रयासों से अब तक 266 लोगों को NPS से OPS में शामिल किया जा चुका है। शीघ्र ही अन्य सूची भी जारी की जाएगी, जिनका नाम छूट गया है और जो पुरानी पेंशन के वास्तविक हकदार हैं।
यह जानकारी देते हुए राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हम सभी साथियों की एकजुटता रंग लायी है, और 266 लोगों को पुरानी पेंशन दिये जाने वाली सूची में शामिल किया जा चुका है। शेष लोगों को भी इस सूची में जल्द लाये जाने की अपेक्षा है। नयी पेंशन योजना की सूची से पुरानी पेंशन सूची में लाने के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत है, कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को पुरानी पेंशन का अधिकार मिल सके।
उन्होंने कहा कि 266 लोगों की सूची के लिए संवर्ग महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में विशेष रूप से विजय कुमार बन्धु सहित अटेवा/NMOPS की पूरी टीम का भी हम हार्दिक धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी को पुरानी पेंशन का अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times