-“स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन

सेहत टाइम्स
लखनऊ। केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) के अधीन संचालित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस–2026 के उपलक्ष्य में प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं आयुर्वेद दिवस-2026 की नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकला वी.अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) के समन्वयन में 23 सितंबर को सी.एस.आई.आर.-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एन.बी.आर.आई.) लखनऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ में डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव, चीफ साइंटिस्ट, एवं डॉ. संजीव कुमार ओझा, साइंटिस्ट, सी.एस.आई.आर.-एन.बी.आर.आई.,लखनऊ द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” पर जागरूकता व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन में आयुर्वेद की भूमिका के संबंध में उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

चिकित्सीय परामर्श, रक्त परीक्षण एवं औषधि वितरण
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सीय परामर्श, रक्त परीक्षण एवं औषधि वितरण किया गया। प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. सुरेन्द्र कुमार एवं डॉ. श्रीकला वी. द्वारा एन.बी.आर.आई., लखनऊ के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आयुर्वेदिक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, रोगों की रोकथाम के प्रति सजग रहने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में प्रिंस कुमार पाल, फार्मेसिस्ट-ग्रेड-I एवं मुकेश कुमार, फार्मेसिस्ट-ग्रेड-I, शिव आशीष, प्रयोगशाला परिचारक अनुराग चक्रवर्ती, स्टाफ नर्स एवं दीपांशु चन्द्र द्वारा सहयोग किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 111 लाभार्थियों को चिकित्सीय परामर्श, औषधि वितरण किया गया। एवं 50 से अधिक लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना था।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times