-योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए सिद्ध योग संस्थान ने दिया है सम्मान

सेहत टाइम्स
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के कोऑर्डिनेटर डॉ अमरजीत यादव को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए सिद्ध योग संस्थान द्वारा योग साहित्य भूषण अवॉर्ड 2023 प्रदान किया गया है।
डॉ यादव द्वारा 17 पुस्तकों का लेखन कार्य किया गया है। ये पुस्तकें योग का दर्शन एवं उसकी वैज्ञानिकता पर आधारित हैं। ये साहित्य योग के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में शामिल हैं तथा देश की प्रतिष्ठित केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में अध्ययन के लिए संग्रहित हैं।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times