Sunday , February 15 2026

गोदरेज ने लगाया स्‍वैच्छिक रक्‍तदान शिविर, 38 यूनिट ब्‍लड किया गया दान

-लोहिया संस्थान के ब्‍लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया शिविर

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया संस्‍थान के ब्‍लड बैंक की सहायता से गोदरेज कम्‍पनी ने हजरतगंज स्थित कार्यालय पर 10 अगस्‍त को एक स्‍वैच्छिक रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्‍य अतिथि स्‍वास्‍थ्‍य, चिकित्‍सा एवं चिकित्‍सा शिक्षा के कैबिनेट मिनिस्‍टर व उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए ब्‍लड बैंक प्रभारी डॉ वीके शर्मा ने बताया कि शिविर में 38 यूनिट ब्‍लड दान किया गया। उन्‍होंने बताया कि गोदरेज के लखनऊ जोन के वाइस प्रेसीडेंट राजीव दुबे ने आयोजित शिविर में बताया कि हम लोग हर वर्ष अगस्‍त माह में एनपी गोदरेज व एसपी गोदरेज को श्रद्धांजलि देने के लिए एक रक्‍तदान शिविर का आयोजन करते हैं।