Wednesday , April 1 2026

एनएचएम कर्मचारी संघ को डिप्‍टी सीएम का बड़ा आश्‍वासन

-ब्रजेश पाठक ने कहा, समस्‍याओं का समाधान न हो तो फि‍र मिलियेगा

योगेश उपाध्‍याय

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संयुक्‍त राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन कर्मचारी संघ, उत्‍तर प्रदेश की मूलभूत समस्‍याओं के समाधान का भरोसा दिलाया साथ ही इसके लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को निर्देशित किया है कि यथाशीघ्र इसका समाधान किया जाए।

यह जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्‍याय  ने बताया कि गत दिवस 22 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात कर वर्तमान में मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए अवगत कराया। इस पर उन्होंने प्रमुख सचिव को निर्देशित किया है। उप मुख्‍यमंत्री ने आश्वस्त किया यदि निराकरण नहीं होता है तो पुनः आप मुलाकात करिएगा हम बैठ कर बात कर इसका निस्तारण करेंगे। उन्‍होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कराने में भारतीय मजदूर संघ  का निर्देशन एवं सहयोग रहा जिसके लिए संघ की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।