-डीपीआरए के प्रयास रंग ला रहे, महानिदेशालय ने मांगा चरित्र प्रविष्टियों का रिकॉर्ड

सेहत टाइम्स
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) के प्रदेश नेतृत्व के निरंतर एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के फार्मासिस्ट संवर्ग की एक लंबी प्रतीक्षा और संघर्ष अब सुखद परिणाम की ओर बढ़ता दिख रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता राजीव कनौजिया के अनुसार महानिदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा चयन वर्ष 2026-27 के लिए प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) से विशेष कार्याधिकारी (फार्मेसी) के पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। महानिदेशालय द्वारा इसके लिए गोरखपुर, बलरामपुर और उन्नाव के अस्पतालों के पांच प्रभारी फार्मेसी अधिकारियों की चरित्र प्रविष्टियां मांगी गयी हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जे. के. सचान, प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कनौजिया द्वारा शासन स्तर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं महानिदेशालय में लगातार की जा रही सशक्त पैरवी व बैठकों के बाद यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times