Thursday , April 2 2026

मुख्‍य सचिव के पुस्‍तकालय में स्‍थापित हुआ वांग्‍मय साहित्‍य

-गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर के अभियान के अंतर्गत 383वां वांग्‍मय साहित्‍य किया गया स्‍थापित

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 383वां ऋषि वांग्मय की स्थापना का कार्यक्रम उत्‍तर प्रदेश शासन के मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के संदर्भ पुस्तकालय में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए वांग्‍मय साहित्‍य स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया कि यह साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकत्री आर्किटेक्ट स्वप्निल सिंह गंगवार ने अपने पूज्य नाना-नानी स्व. रामदास गंगवार एवं स्व. शांति देवी गंगवार की स्मृति में भेंट की, उन्‍होंने मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को भी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘समाज में प्रतिष्ठित पदों पर विराजमान प्रमुख अधिकारी तक ऋषि के विचार पहुंचाने का लक्ष्‍य है।  दुर्गा शंकर मिश्र ने गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों को वांग्‍मय साहित्य भेंट करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र देव, ऊषा सिंह, देवेन्द्र सिंह गंगवार, आर्किटेक्ट स्वप्निल सिंह गंगवार, जितेन्द्र सिंह, वी.के. श्रीवास्तव पूर्व ईएनसी पीडब्‍ल्‍यूडी यूपी इत्यादि उपस्थित रहे।