Thursday , April 2 2026

वांग्‍मय साहित्‍य स्‍था‍पना अभियान का 381वां सेट सिटी वूमन कॉलेज में स्‍थापित

-प्रेम शंकर गुप्‍ता की स्‍मृति में पत्‍नी व पुत्री ने किया साहित्‍य भेंट

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘सिटी वूमन कॉलेज जानकीपुरम् विस्तार, लखनऊ’’ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 381वां ऋषि वांग्मय साहित्‍य की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह साहित्य स्‍व. प्रेम शंकर गुप्‍ता की स्‍मृति में उनकी पत्‍नी सुशीला गुप्‍ता व पुत्री डॉ नीलम गुप्‍ता ने भेंट किया, इस मौके पर अभियान के मुख्‍य संयोजक उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। ज्ञात हो सुशीला गुप्‍ता व डॉ नीलम गुप्‍ता दोनों गायत्री परिवार की सक्रि‍य कार्यकत्री हैं।

उमानंद शर्मा ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि ऋषि का वांग्‍मय साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीता प्रसाद ने गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों को वांग्‍मय साहित्य भेंट करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल भटनागर, संस्थान की निदेशिक डॉ. ममता श्रीवास्तव, प्रबन्धक अरविन्द द्विवेदी, विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीता प्रसाद, प्रधानाचार्या सुष्मिता श्रीवास्तव सहित अनेक छात्र-छात्राएं संकाय सदस्य उपस्थित थे।