Friday , May 17 2024

योगानंदेश्वर सरस्वती मठ के पीठाधीश्वर शंकरा भारती महास्वामी 10 दिन तक लखनऊ प्रवास पर

-आस्था वृद्धाश्रम से सम्बद्ध श्री सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट में रोज करेंगे रुद्राभिषेक, 3 दिसम्बर को प्रवचन कार्यक्रम भी

सेहत टाइम्स

लखनऊ। आध्यात्मिकता एवं अद्वैत वेदांत के लिए प्रसिद्ध मैसूर स्थित योगानंदेश्वर सरस्वती मठ के पीठाधीश्वर शंकरा भारती महास्वामी यहां लख्ननऊ में ​श्री सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट (सम्बध्द आस्था वृद्धाश्रम) में 1 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक दस दिन के प्रवास पर हैं। वे आज यहां आश्रम पर पहुंचे हैं। महास्वामी प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक ट्रस्ट स्थित मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक करेंगे, जिसमें भक्त शामिल हो सकते हैं। रविवार को महास्वामी रुद्राभिषेक के पश्चात अपने श्रीमुख से आध्यात्मिक वचनों से भक्ति की सरिता बहायेंगे। इसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे तक चलेगा।

यह जानकारी महास्वामी शंकरा भारती के दस दिनों के इस प्रवास कार्यक्रम की संयोजक डॉ अनामिका पाण्डेय ने देते हुए बताया कि महास्वामी जी का दसों दिन प्रवास श्री सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट में रहेगा। जहां वे प्रात: और सायं पूजा करेंगे। उन्होेंने बताया कि कार्यक्रम स्थल ट्रस्ट स्थित मंदिर परिसर कुकरैल पिकनिक स्पॉट से गुडम्बा रोड पर साढ़े चार किलोमीटर स्थित आस्था असिस्टेड लिविंग सेंटर के निकट है। श्री सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि महास्वामी ट्रस्ट में प्रवास के लिए पधारे हैं। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की है कि वे पूजा के साथ ही महास्वामी के दर्शन का लाभ लें।

श्री सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.अभिषेक शुक्ला ने परम पूज्य के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि “हम अपने आश्रम में परम पूज्य श्री श्री शंकरा भारती महास्वामी का स्वागत करते हुए सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि करुणा, ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन की उनकी शिक्षाएं पूरी तरह से मेल खाती हैं।” डॉ अभिषेक ने कहा कि हमारा मिशन बुजुर्ग समुदाय की सेवा करना और उनका उत्थान करना है। हम उत्सुकता से आशा करते हैं कि उनकी उपस्थिति हमारे निवासियों और कर्मचारियों को आशीर्वाद और ज्ञान प्रदान करेगी।”

डॉ अनामिका पाण्डेय ने बताया कि शंकरा भारती महास्वामी, शृंगेरी जगतगुरु के महा संरक्षतव वाली वेदांत भारती संस्था के संरक्षक एवं ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने साथ ज्ञान और आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि का भंडार लेकर आए हैं जिसने दुनिया भर में अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और बदल दिया है।

डॉ अनामिका पाण्डेय ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान, परम पूज्य श्री श्री शंकरा भारती महास्वामी दर्शन (आध्यात्मिक श्रोता) और आशीर्वाद के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने भक्तों, साधकों और शुभचिंतकों को आश्रम में आने और महास्वामी का दिव्य आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.