Saturday , April 4 2026

बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

-प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौधरी के नेतृत्‍व में पार्टी पदाधि‍कारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जताया विरोध

सेहत टाइम्‍स  

लखनऊ। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में दिये गये अमर्यादित बयान को लेकर शनिवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसी क्रम में उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय पर विरोध प्रदर्शन कर बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधानसभा मार्ग स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पर आयोजित जन व्यापी विरोध प्रदर्शन में  पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ,लखनऊ महानगर के हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री /विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या, भाजपा के नगर अध्‍यक्ष व विधान परिषद सदस्‍य मुकेश शर्मा के साथ ही चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ.शाश्वत विद्याधर के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ लखनऊ की टीम भी सम्मिलित रही।