Saturday , April 18 2026

25 एवं 31 दिसंबर को आधी रात के बाद तक कर सकेंगे लखनऊ मेट्रो में सफर

-क्रिसमस व नववर्ष की पूर्व संध्या पर मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक रहेगी


सेहत टाइम्स
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) ने निर्णय लिया है कि 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) एवं 31 दिसंबर 2025 (नववर्ष की पूर्व संध्या) को लखनऊ मेट्रो की सेवाएं प्रातः 6:00 बजे से मध्य रात्रि 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

मेट्रो की ओर से यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि इन दोनों दिनों में मुंशी पुलिया एवं सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन (दोनों टर्मिनल स्टेशन) से अंतिम मेट्रो ट्रेन मध्य रात्रि 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। कहा गया है कि मेट्रो सेवाओं के समय में यह बदलाव केवल 25 एवं 31 दिसंबर 2025 को ही लागू रहेगा। बाकी सभी दिनों में मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित होंगी।