Friday , April 19 2024

स्वास्थ्य और स्वाद का संयोजन – लहसुन

सर्दी या कफ लिए लहसुन की उपयोगिता तो हम जानते ही हैं, इसके अलावा भी इसमें कई औषधीय गुण होते हैं | लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत को भी सुधारता है | नेचुरोपैथी लहसुन को चमत्कारिक औषधि माना जाता है, जो कई बीमारियों के इलाज में कारगर साबित होता है | सर्दी से बचने के लिए लहसुन का नियमित सेवन करना चाहिए |

यह बदलते मौसम में कई बीमारियों से बचाने का काम करता है | स्वाद बढ़ाने के अलावा लहसुन में और क्या है खूबियां, आइए जानें :-

मर्ज़ कई, उपाय एक :

लहसुन के सेवन से शरीर कई बीमारियों से बच सकता है | लहसुन में मौजूद एंटीबायोटिक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाता है | यह। एक एंटीऑक्सिडेंट भी होता है, जो शरीर को मजबूती प्रदान करता है | एक शोध के अनुसार लहसुन कैंसर के बचाव में भी लाभदायक है |

१. लहसुन का एक दाना छील कर सुबह पानी के साथ खाया जाए, तो रक्त में कोलेस्ट्रॉल स्तर नियंत्रित रहता है और ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल में रहता है |

२. युरिन का प्रभाव सुधारने के लिए भी लहसुन का उपयोग किया जाता है |

३. किडनी और ब्लैडर की तकलीफ़ में भी लहसुन बहुत उपयोगी होता है |

४. लहसुन पाचन प्रणाली को तेज कर उदर वायु से निजात दिलाता है |

५. यह डायबीटिज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है | शोधों में पाया गया है कि लहसुन शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में कारगर साबित होता है |

६. मौसमी असर को कम करना चाहते हैं तो लहसुन का उपयोग ज़रूर करें | क्योंकि यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार होता है |

७. यदि सर्दी वह कफ की समस्या है, तो लहसुन की ताज़ी कच्ची कलियों को चबाएं |

८. लहसुन को कद्दूकस कर उसमें थोड़ा सा नमक-मिर्च मिलाकर रोजाना सेवन किया जा सकता है | यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने का काम करता है |

९. इसकी चटनी भी बनाकर सेवन किया जा सकता है |

इस तरह इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जीवाणु रोधी गुणों वाले लहसुन को रोज़ाना उपयोग से अपने घर के लोगों को स्वस्थ रख सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.