Friday , April 10 2026

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की उत्तरप्रदेश इकाई निर्विरोध निर्वाचित

-अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र दुबे सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की सूची जारी

सुरेंद्र दुबे

सेहत टाइम्स

लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की उत्तर प्रदेश इकाई के द्विवाषिक चुनाव (2026-2028) में नाम वापसी की अंतिम तारीख बीतने के बाद की स्थिति की समीक्षा करते हुए पाया गया कि अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्यों तक के पदों पर नामांकन करने वालों के विरोध में प्रत्याशी न होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं रह गयी है। ऐसी स्थितियों में सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स, उत्तर प्रदेश के चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गोस्वामी और सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला द्वारा संगठन के सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए सूचना दी गयी है कि चुनाव के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की विस्तृत जांच के उपरांत विधिक रूप से वैध घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। 9 अप्रैल को नामांकन पत्र वापसी की तिथि निर्धारित थी। इस दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया है इसलिए सभी पदों पर केवल एकल उम्मीदवार ही रह गए हैं। ऐसे में अब मतदान की कोई आवश्यकता नहीं रह गई है। इसलिए सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है।

निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार

अध्यक्ष

सुरेंद्र दुबे

उपाध्यक्ष

(1) जी एस गोलेश स्वामी- लखनऊ,
(2) वीरेंद्र नाथ भट्ट -लखनऊ,
(3) अजेंद्र सिंह चौहान – आगरा,
(4) निर्मल कांत शुक्ला – पीलीभीत,

महासचिव

द्विजेंद्र मोहन शर्मा – फिरोजाबाद,

संगठन मंत्री

विमल पाठक – लखनऊ

सचिव

(1) अनुपम पाण्डेय – लखनऊ,
(2) रामकृष्ण बाजपई – लखनऊ,
(3) मनीष जैन – आगरा,
(4) विक्रम पाण्डेय – कासगंज,

कोषाध्यक्ष

अरुण कुमार अवस्थी – उन्नाव,

सदस्य कार्यकारिणी

(1) आगरा पीयूष शर्मा
(2) प्रयागराज हनुमंत सिंह
(3) उन्नाव महेंद्र सिंह
(4) उन्नाव दीपांकर सिंह
(5) कन्नौज दीपक पाठक
(6) चित्रकूट रतन पटेल
(7) पीलीभीत विभव कुमार शर्मा
(8) फतेहपुर संजीव कुमार माथुर
(9) फिरोजाबाद उमाकांत पचौरी
(10) फर्रुखाबाद सतीश चंद्र गुप्ता
(11) बाराबंकी मजहर सलीम
(12) बरेली विनय कुमार शर्मा
(13) महोबा वैभव उपाध्याय
(14) झांसी राज कुमार गौतम
(15) मिर्जापुर संतोष श्रीवास्तव
(16) मिर्जापुर अमरेश मिश्रा
(17) ललितपुर अनिल जैन
(18) लखनऊ धर्मेन्द्र सक्सेना
(19) लखनऊ अश्वनी जायसवाल
(20) लखीमपुर संजय कुमार गुप्ता
(21) हमीरपुर सिद्धार्थ द्विवेदी
(22) हाथरस नीरज चक्रपाणि

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि निर्वाचित उम्मीदवारों के बाद की स्थिति में उपाध्यक्ष और सचिव के छह-छह पदों में से दो-दो पद (दो पद उपाध्यक्ष व दो पद सचिव) के साथ ही सदस्य कार्यकारिणी के लिए निर्धारित 33 पदों में 11 पद अभी रिक्त हैं। इन 15 पदों के बारे में निर्णय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अपने विवेक से करेगी।