Thursday , April 2 2026

प्रबंधन-तकनीकी विद्यार्थियों को मिलेगा वांग्‍मय साहित्‍य से ज्ञान

-गायत्री परिवार के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत 343वां सेट स्‍थापित

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का वांग्मय साहित्य का 343वां सेट ‘‘अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाज़ियाबाद उ.प्र.के केन्द्रीय पुस्तकालय में स्थापित किया गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत यह वांग्‍मय साहित्य इंदू शर्मा ने लखनऊ स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर, इन्दिरा नगर लखनऊ में संस्था के डीन ग्रुप कैप्टन प्रो. आई. पी. शर्मा को अपने पति स्व. आई. डी. शर्मा की स्मृति में भेंट किया।

इस अवसर पर वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। इण्डियन एअर फोर्स के रिटायर्ड ग्रुप कैप्‍टन एवं संस्थान के डीन प्रो. आई.पी. शर्मा ने कहा कि हमारा कॉलेज पिछले 24 वर्षों से कार्यरत है, गाज़ियाबाद क्षेत्र में ए.के.टी.यू. के अनुसार बेस्ट कॉलेजों में एक है हमारे कॉलेज में लगभग 5000 छात्र-छात्रायें,  उच्च अधिकारी एवं 450 संकाय सदस्य हैं, इस साहित्य का लाभ सभी को मिलेगा। यह ऋषि का बहुमूल्य साहित्य हमारे संस्थान के छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व परिकृत कर मानवीय जीवन की गरिमा का बोध करा सकता है। संस्था के महानिदेशक ग्रुप कैप्टन डॉ. आर.के. अग्रवाल ने दूरभाष से संस्था को वांग्‍मय साहित्य भेंट करने के लिए गायत्री परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस मौके पर उमानन्द शर्मा के अतिरिक्त डॉ. नरेन्द्र देव, अनिल भटनागर, देवेन्द्र सिंह, रोहित, इंदू शर्मा एवं सावित्री शर्मा उपस्थित थे।