Sunday , February 15 2026

लायन्स क्लब बजरंगी ने बलरामपुर अस्पताल को दिया वाटर कूलर

अस्पताल के निदेशक डॉ पवन कुमार ने जताया आभार

सेहत टाइम्स

लखनऊ। लायंस क्लब बजरंगी ने मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए आज 10 सितम्बर को बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में 70 लीटर वाला एक वाटर कूलर का दान दिया। इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनबी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमान्शु चतुर्वेदी, लायंस क्लब बजरंगी की अध्यक्ष डॉ सपना गर्ग, सचिव सुनील गुप्ता, राहुल शर्मा, राजीव कनौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

निदेशक डॉ पवन कुमार ने कूलर को मरीजों-तीमारदारों की सहूलियत के लिए दिये जाने के लिए लायंस क्लब बजरंगी का आभार जताया।