Monday , November 9 2026

केजीएमयू के डॉ तन्‍मय तिवारी यंग टैलेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित

-मेघालय में सम्‍पन्‍न ISACON 2022 में किया गया सम्‍मानित

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडि‍कल यूनिवर्सिटी (के जी एम यू) के एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ तन्मय तिवारी को शिलांग (मेघालय) में संपन्न हुई इंडियन सोसाइटी ऑफ़ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की वार्षिक कॉफ्रेंस ISACON 2022 में एनेस्थीसिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यंग टैलेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

इण्डियन सोसाइटी ऑफ़ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के द्वारा अपने स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ISACON 2022 में वार्षिक सम्मेलन में एनेस्थीसिया के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वाले देश के चुनिंदा शिक्षकों का सम्मान किया गया।  के. जी. एम. यू  एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत एडिशनल प्रोफेसर डॉ तिवारी ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि‍ वे आगे भी मरीज़ हितों को सर्वोपरि मानते हुए अपना सर्वोत्तम काम करते रहेंगे। डॉ तिवारी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय को एनेस्थीसिया विभाग और के.जी.एम.यू में मौजूद बेहतर कार्य प्रणाली को दिया।