Thursday , March 28 2024

धूमधाम से मनाया गया इप्‍सेफ अध्‍यक्ष वीपी मिश्रा का 83वां जन्‍मदिवस

-इप्‍सेफ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष छह दशकों से कर रहे कर्मचारियों के लिए संघर्ष

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ  देश के लाखों कर्मचारियों के नेतृत्वकर्ता इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा के 83वें जन्मदिन पर आज बलरामपुर चिकित्सालय के डीपीए कार्यालय में तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने समारोहपूर्वक कार्यक्रम में उन्हें दीर्घ जीवन एवं स्वस्थ रहने के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। 

वी पी मिश्रा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने लगातार लगभग 6 दशकों से कर्मचारी राजनीति में अग्रिम पंक्ति में आकर कर्मचारियों के लिए संघर्ष किया है। 

कार्यक्रम संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि उनके जीवन का उद्देश्य ही कर्मचारियों के लिए संघर्ष करना रहा है। देश में एक राष्ट्र एक वेतन लागू कराना उनकी प्राथमिकता है।

इस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत महामंत्री अतुल मिश्रा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्य रूप से डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री उमेश मिश्रा, मुरादाबाद के मंत्री हेमंत चौधरी फार्मासिस्ट फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओपी सिंह ने संबोधित किया और बधाइयां दीं।

देश भर में अनेक राज्यों व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की शाखाओं द्वारा श्री मिश्रा का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। देश के विभिन्न सेवा संघों द्वारा एवं कर्मचारियों द्वारा श्री मिश्रा को बधाइयां प्राप्त हो रही हैं, बलरामपुर चिकित्सालय में अजय पांडे, परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के कमल श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, डीपीए के पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव, डीपीए के जिला मंत्री अखिल सिंह, एस एम त्रिपाठी, मनमोहन मिश्रा महेश, डी डी त्रिपाठी, ज्ञान यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने श्री मिश्रा के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की और आशा व्यक्त की कि कर्मचारी हितों के लिए श्री मिश्रा द्वारा सतत प्रयास किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.