Tuesday , April 30 2024

राम चरित मानस के अखंड पाठ के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

-ऋषि विहार कॉलोनी स्थित सच्चिदानंद आश्रम में भी धूमधाम से मनायी गयी राम नवमी

सेहत टाइम्स

लखनऊ। राम नवमी पर्व के शुभ अवसर पर ऋषि विहार कॉलोनी मोहम्मदपुर मजरा, इंदिरा नगर स्थित सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट प्रांगण में बने राम दरबार और विशालकाय बजरंग बली की मूर्ति के समक्ष दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

16 अप्रैल को श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ आयोजन प्रारम्भ किया गया जिसका समापन आज 17 अप्रैल को हवन-पूजन, पूर्णाहुति,आरती के साथ हुआ। राम नवमी पर संकीर्तन के बीच मध्यान्ह 12 बजकर 16 मिनट पर शुभ मुहूर्त में प्रभु श्री राम का प्राकट्य उत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर संध्या को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सच्चिदानंद आश्रम के केयरटेकर डॉ एके शुक्ला, पुजारी शिवकुमार, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, विकास मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, कमलेन्द्र मौर्या, गिरीश तिवारी, सूर्य श्याम पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय सहित अनेक भक्तों की विशिष्ट उपस्थिति रही।

ज्ञात हो अयोध्या में बीती 22 जनवरी को राम जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर भी सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट प्रांगण में धूमधाम के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.