-यूपी सरकार एवं जापान सरकार के संयुक्त सहयोग से प्रोटॉन थेरेपी सुविधा की योजना

सेहत टाइम्स
लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में 23 सितम्बर को जापान से आए दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बाटो (Bato) एवं (Yuji) ने दौरा किया। यह दौरा उत्तर प्रदेश सरकार एवं जापान सरकार के संयुक्त सहयोग से संस्थान में “प्रोटॉन थेरेपी” सुविधा स्थापित करने के प्रस्ताव के संदर्भ में किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक कैंसर उपचार एवं जांच सुविधाओं तथा विभिन्न चिकित्सा उपकरणों का अवलोकन किया और संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रोटॉन थेरेपी की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम होगी। उत्तर प्रदेश-जापान सहयोग से प्रदेश के कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई संभावनाएं विकसित होंगी।”
प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था की सराहना की और प्रस्तावित सहयोग के संबंध में आगे की संभावनाओं पर चर्चा की।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times