-डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के अधिवेशन में पहुंचे डिप्टी सीएम
–एसोसिएशन के द्विवार्षीय चुनाव में जेके सचान लगातार छठी बार अध्यक्ष निर्वाचित, राजीव कुमार को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। इन्दिरा नगर स्थित एक होटल में आज डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (D.P.R.A.) का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन एक अभूतपूर्व गौरव के साथ संपन्न हुआ। संगठन की अटूट एकता के परिणामस्वरूप जे.के. सचान ने रिकॉर्ड छठी बार निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास रचा।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फार्मासिस्ट अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं का ‘मजबूत सारथी’ बताया। उन्होंने जे.के. सचान के अनुभवी नेतृत्व की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। अधिवेशन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान ने लखनऊ के जिला मंत्री राजीव कुमार की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ‘प्रदेश प्रवक्ता’ के रूप में नामित किया।
समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी और कर्मचारी नेता मौजूद रहे, इनमें डॉ. पवन कुमार, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. रंजना खरे, महानिदेशक (ट्रेनिंग), उ.प्र., डॉ. संजू अग्रवाल, निदेशक (पैरामेडिकल), चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. सुशील कुमार वर्मा, जे.डी. (पैरामेडिकल), आर.के. वर्मा, अध्यक्ष, आर.के. निगम, महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शामिल थे।
अध्यक्ष द्वारा संगठन के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष शिवजी कुशवाहा को एसोसिएशन का ‘संरक्षक’ नियुक्त किया गया। मंच का प्रभावी संचालन महामंत्री प्रद्युम्न सिंह द्वारा किया गया। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी नागेन्द्र भूषण पाण्डेय (सम्प्रेक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ.प्र.) के निर्देशन में संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी (2026-28)
संरक्षक: शिवजी कुशवाहा
अध्यक्ष: जे.के. सचान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजय कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री: प्रद्युम्न सिंह
प्रदेश प्रवक्ता: राजीव कुमार
कोषाध्यक्ष: श्रवण कुमार चौधरी
सम्प्रेक्षक: सुभाष चन्द्र
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में जे.के. सचान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानिदेशक डॉ. पवन कुमार, निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के समन्वय से फार्मासिस्ट संवर्ग के मान-सम्मान और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times