-केजीएमयू के डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट की लखनऊ को टीबी मुक्त करने की मुहीम जारी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। विश्व टीबी दिवस (24 मार्च) की पूर्व संध्या पर रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय में टी.बी से ग्रसित ग़रीब मरीज़ों को पोषक पोटली देने के बाद के जी एम यू , लखनऊ के डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट प्रदीप गंगवार की टीबी मरीजों को गोद लेने की मुहीम एक वर्ष में 1000 मरीजों तक पहुंच गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रदीप गंगवार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व हमारे द्वारा टीबी से ग्रसित गरीब मरीज़ों को पोषक पोटली प्रदान करने का कार्यक्रम शुरू किया गया था। आज के मरीज़ों को जोड़कर कुल 1000 मरीज़ों को अब तक गोद लेकर पोषक पोटली प्रदान की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इन हज़ार मरीज़ों में अब तक बहुत से मरीज़ टीबी से मुक्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, साथ ही साथ अन्य टीबी से ग्रसित गरीब मरीज़ों का मनोबल बढ़ाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि लखनऊ को टीबी मुक्त बनाने में प्रबुद्ध लोग बढचढ़कर हिस्सा लें।
क्या है पोषक पोटली
पोषक पोटली में चना , मूँगफली , दलिया , सोयाबीन , मखाना , गुड, सत्तू इत्यादि प्रोटीन युक्त सामग्री दी जाती है, ताकि मरीज़ों को दी जाने वाली टीबी की दवाई अत्यंत heavy dose होने के कारण शरीर में कमजोरी , चिड़चिड़ापन , मिचली , श्वास फूलना , थकावट , चक्कर आना इत्यादि समस्याएँ उत्पन्न न कर सके।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times