Thursday , April 2 2026

मुख्‍य सचिव ने की डॉ गिरीश गुप्‍ता के शोध कार्य व पुस्‍तक की सराहना

-अपनी नयी पुस्‍तक ‘एक्सपेरिमेंटल होम्योपैथी’ की प्रति भेंट की डॉ गिरीश गुप्‍ता ने


सेहत टाइम्‍स
लखनऊ।
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने लखनऊ स्थित गौरांग क्‍लीनिक एंड सेंटर फॉर होम्‍योपथी रिसर्च के संस्‍थापक डॉ गिरीश गुप्‍ता की पुस्‍तक ‘एक्सपेरिमेंटल होम्योपैथी’ के लिए डॉ गुप्‍ता की सराहना करते हुए उन्‍हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्‍य सचिव ने डॉ गुप्‍ता की पुस्‍तक का अपने कार्यालय में अवलोकन किया।


ज्ञात हो नयी दिल्‍ली में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विश्‍व होम्‍योपैथिक दिवस पर शनिवार 9 अप्रैल को डॉ गिरीश गुप्‍ता की पुस्‍तक ‘एक्सपेरिमेंटल होम्योपैथी’ का विमोचन किया था। सोमवार 11 अप्रैल को डॉ गिरीश गुप्‍ता ने मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से भेंट कर उन्‍हें पुस्‍तक भेंट की। मुख्‍य सचिव ने इस मौके पर डॉ गिरीश गुप्‍ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैंने आपकी रिसर्च की सफलता को देखा है। उन्‍होंने कहा कि उपचार की प्रत्‍येक पद्धति का अपना महत्‍व है, और जिस प्रकार डॉ गुप्‍ता ने अपनी रिसर्च से अनेक असाध्‍य रोगों का उपचार करने में सफलता हासिल कर देश के साथ विदेशों में भी भारत का नाम रौशन किया है, वह सराहनीय है।


डॉ गुप्‍ता ने मुख्‍य सचिव की शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए विश्‍वास दिलाया कि होम्‍योपैथी से जटिल रोगों के उपचार कर मानव को रोगमुक्‍त करने का जो सपना डॉ हैनिमैन ने देखा था, उसे पूरा करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं, और आगे भी रहेंगे।