Sunday , September 8 2024

5500 कर्मचारियों का समायोजन हो चुका, बाकी का भी हो रहा : ब्रजेश पाठक

-आवास घेरने पहुंचे कोविड कर्मचारियों को उपमुख्यमंत्री ने दिया नौकरी न जाने का आश्वासन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 काल के दौरान विशेष रूप से भर्ती किये गये कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं को जारी रखते हुए उन्हें नियमित करने की मांग को लेकर आज 22 जुलाई को विभागीय व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया, उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की बात सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जायेगी। सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद से आप लोगों की सेवाएं लगातार जारी हैं, 5500 कर्मचारियों का समायोजन हो चुका है, लगभग 2200 कर्मचारियों का समायोजन बाकी है, उस पर कार्य किया जा रहा है।

घेराव करने पहुंचे 2000 कर्मचारियों में विभिन्न जनपद से आये कर्मचारी भी शामिल थे। इन कर्मचारियों की मांग है कि हरियाणा एवं मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड कर्मचारियों का समायोजन किया है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कोविड-19 कर्मचारियों का समायोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में किया जाए, कोविड-19 कर्मचारियों की सेवा अनवरत जारी किया जाए। आऊटसोर्सिंग कम्पनियों को मुनाफा देने के बजाए कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाय।

विकास शर्मा ने कहा कि क्या कर्मचारी हर माह लखनऊ के चक्कर लगाते रहेंगे। सरकार एक साथ समायोजन का उचित आदेश क्यों नहीं जारी कर रही। उपमुख्यमंत्री को तत्काल उचित निर्देश संबंधित अधिकारी को देना चाहिए। कर्मचारी हर माह सेवा समाप्त होने से आक्रोशित हैं।

इस मौके पर डॉ स्वापनिल, विकास शर्मा, योगेश पाण्डेय, आकांक्षा पाल, हरिओम द्विवेदी, विपिन शुक्ला, रमेश कुमार, सूरज पाण्डेय, सिद्धार्थ सिंह, सौरभ पाण्डेय, शिवम, रोली बाजपेई, अश्वनी, सुमित्रा समेत लगभग 2000 कोविड कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.