Thursday , April 25 2024

लखनऊ में कोरोना से 14 ने तोड़ा दम, 621 नए मरीज मिले



-उत्तर प्रदेश की राजधानी में हावी होता जा रहा कोरोना


लखनऊ। राजधानी में कोरोना का प्रकोप गहराता जा रहा है। गत दिवस बुधवार को 500 से कम रहने वाली संख्या गुरुवार को फिर 600 पार कर गई। गुरुवार को 621 नए मरीज सामने आए हैं जबकि पूर्णा से ग्रस्त 14 लोगों की दुखद मौत हुई है। राहत की बात यही है कि इस अवधि में 470 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि राजधानी के इंदिरा नगर समेत कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है।उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी इंदिरा नगर में 35, ठाकुरगंज, चिनहट  व जानकीपुरम में 9-9, गोमतीनगर में 29, सरोजनीनगर व कैंट में 13-13, महानगर, सहादतगंज वचौक में 14-14, कृष्णानगर व बाजारखाला,गोसाईंगंज, पारा में 11-11,  विकासनगर, कैसरबाग में 5-5, आलमबाग में 19, तालकटोरा वसुशांत गोल्फ सिटी में 12-12, हजरतगंज व मंडियाव में 18-18, आशियाना में 10 आदि क्षेत्रो में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा । लक्षण विहीन मरीजोंको होम आइसोलेशन और अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गयाहै। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में मरीजों के संपर्कियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या 14 है, जिनमें से अधिकांश मरीज, क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित थे।

केजीएमयू में 5 की मृत्यु


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ.सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना वार्ड में भर्ती जिन लोगों की मृत्यु हुई उनमें 12 अगस्त को नरसिंह पुर निवासी 75 वर्षीय पुरुष की 13 अगस्त को मृत्यु हो गई, इन्हें एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम था। सांस प्रक्रिया टूटी और मौत हो गई। इसके पूर्व शहजहांपुर निवासी 71 वर्षीय पुरुष की 12 अगस्त की रात को मृत्यु हुई, इन्हें 11 अगस्त को बीपी व किडनी की बीमारी के साथ भर्ती किया गयाथा।इन्हें पेशाब की समस्या बढ़ती गई और मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि विशनपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष को बीपी व डायबिटीज के साथ भर्ती किया गया था।उन्हें ब्रेन इंजरी भी थी।कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट हो गया और डेथ हो गई। चौथी मौत, बस्ती निवासी 50 वर्षीय महिला की हुई, इन्हें 8 अगस्त को सांप काटने की वजह से भर्ती किया गया था।इलाज हुआ मगर 12 अगस्त कोमृत्यु हो गई। पांचवी मौत सीतापुरनिवासी 71 वर्षीय पुरुष् की हुई,इन्हें 10 अगस्त को भर्ती कियागया था, रेस्पेरेटरी तंत्र फेल होने से12 अगस्त की मौत हो गई।