Saturday , October 24 2026

जब सताये जोड़ों का दर्द

यदि आपको जोड़ों का दर्द सता रहा है तो चिंता करने की बात नहीं है। बाजार से दवा लाने की जरूरत नहीं है। वरिष्ठ आयुर्वेद व पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ देवेश कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि घर में दर्द से निजात के लिए तेल तैयार करने के लिए एक चम्मच मैथी दाना, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच लहसुन के कटे हुए टुकड़े और 100 ग्राम सरसो के तेल को आंच पर पकायें। जब यह भूरे रंग का हो जाये तो इसमें आधा चम्मच हींग मिलाकर पकाएं। इसके बाद ठंडा होने पर इसे छान लें और कपूर की दो टिकिया इसमें डाल कर कुछ दिन धूप में रख दें। बस अब दर्द से निजात के लिए तेल तैयार है।