Friday , June 27 2025

अस्पतालों के गलियारे से

पुष्टाहार को पशु आहार न बनने दें

लखनऊ। प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कहा है कि स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। प्रदेश के विकास को गति तभी मिलेगी जब माँ और बच्चा दोनों ही स्वस्थ होंगे। ये विचार श्रीमती जायसवाल …

Read More »

दिव्यांगजनों को बाँटे गए सहायता उपकरण

कैबिनेट मंत्री विकलांग जन विकास विभाग श्री ओमप्रकाश राजभर एवं राज्य मंत्री महिला कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने आज विकास खंड सरोजनीनगर में आयोजित कार्यक्रम में बड़े स्तर पर दिव्यांग जनों को दिए सहयोगी उपकरण वितरित किये। कार्यक्रम में 135 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, 10 दिव्यांगों को व्हीलचेयर , …

Read More »

केजीएमयू में किडनी चोरी की जांच के आदेश दिए मंत्री ने

 चार सदस्यीय समिति गठित लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन नें के.जी.एम.यू. के डाक्टरों पर किडनी चोरी के आरोपों की जांच हेतु एस.जी.पी.जी.आई. के नेफ्रालाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर.के. शर्मा की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति 2 सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत …

Read More »

नर्स का कार्य मानवता से जुड़ा सेवाकार्य है-स्वाती सिंह

राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने आज नर्सिंग दिवस पर नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नर्स के कार्य में मानवीयता की भावना होना जरूरी है। सेवा और मरीज को स्वस्थ देखने की कामना रखना नर्सिंग शिक्षा का मूल तत्व है। सेवा-भाव से की गयी परिचर्या किसी भी मरीज …

Read More »

मई अंत तक केजीएमयू में शुरू हो जायेगी जेनरिक फार्मेसी

मरीजों का इलाज 30 से 40 प्रतिशत हो जायेगा सस्ता लखनऊ। केजीएमयू परिसर में अगले 15 से 20 दिनों में आम जन को जेनरिक दवाएं उपलब्ध हो जायेंगी । इसके लिए बुधवार को केन्द्र सरकार द्वारा अधिकृत अमृत फार्मेसी के अधिकारियों के साथ केजीएमयू के अधिकारियों ने साझा अनुबंध किया …

Read More »

सरकारी डॉक्टर भी सेवानिवृत्त होंगे 65 साल में

लखनऊ। प्रदेश में सरकारी सेवारत डाक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ कर 65 साल होने जा रही है। सेवानिवृत्ति आयु 5 साल बढऩे से इस साल रिटायर होने वाले चिकित्सक सेवाएं देते रहेंगे और अस्पतालों में सरकारी डॉक्टरों की कमी नही आयेगी। इसके लिए शासन की इच्छा पर डीजी …

Read More »

एक मई से पंजीकरण व नवीनीकरण की ऑन-लाइन सुविधा शुरू

बिना रजिस्टे्रशन अस्पताल या क्लीनिक चलाना मुश्किल: डॉ. बाजपेई लखनऊ। शहर में नियमों को दरककिनार कर रहे निजी अस्पताल, क्लीनिक, पैथालॉजी सेंटर व अल्ट्रासाउंड केंद्रों का संचालन करना अब मुश्किल हो जायेगा। अगर किसी भी अस्पताल या क्लीनिक का नवीनीकरण नही हुआ है तो समय रहते नवीनीकरण करा लें , …

Read More »

दिव्यांगों को प्रदान किये गये कृत्रिम अंग-उपकरण

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अधीन डिपार्टमेन्ट ऑफ फिजीकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन डीपीएमआर में आज 31 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान किये गये। इन उपकरणों से दिव्यांगों के जीवन में एक नयी आशा का संचार होगा तथा उनके पुनर्वास की दिशा में मदद मिलेगी। लायन्स क्लब प्रतिष्ठा …

Read More »

शराब पीकर ड्यूटी करते मिले संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र में शराब पीकर ड्यूटी करते पाये गये मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रवीन्द्र बाबू गौतम के खिलाफ तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत 7 मई को प्रदेश की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी तथा …

Read More »

राज्य मंत्री ने किया लारी कार्डियोलॉजी का निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि चिकित्सक मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अच्छे व्यवहार से मरीजों का कष्ट आधा दूर हो जाता है। यह विचार उन्होंने आज यहां केजीएमयू स्थित कॉडिर्योलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने …

Read More »