विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ का कारवां पहुंचा 312वीं पायदान पर

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट, बाराबंकी के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 78 खण्डों का वांग्मय साहित्य की स्थापित किया गया।
अभियान का यह 312वां युगऋषि सम्पूर्ण वांग्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज कुमार निरंजन एवं अर्चना निरंजन ने अपनी माता-पिता की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय में भेंट किया साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं को युग निर्माण पत्रिका एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा व़ांग्मय साहित्य पर प्रकाश डाला, डॉ. नरेन्द्र देव ने विचार रखते हुए निरोगी जीवन के जीने के सूत्र उपस्थित लोगों को दिया, केके भरद्वाज उपजोन प्रभारी गायत्री परिवार लखनऊ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है, मनोज कुमार निरंजन ने अपने विचार रखते हुए कहा आज मुझे माता-पिता की स्मृति में ज्ञान दान करते हुए प्रसन्नता हो रही है इस अवसर पर श्री निरंजन का परिवार भी उपस्थित था।
इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा, डॉ. नरेन्द्र देव, मनोज कुमार निरंजन, अर्चना निरंजन, अनिल भटनागर, संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. एएल शर्मा, डॉ. नवनीत वर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times