
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सरकारों के साथ अनेक लोग अपना योगदान दे रहे हैं। इसी योगदान की कड़ी में उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बलरामपुर अस्पताल में कार्य करने वाली नर्सों के लिए 1000 थ्री लेयर मास्क,1000 ग्लब्स, सेनिटाइजर प्रदान किये हैं।
रविवार को श्री वर्मा ने ये सामान बलरामपुर चिकित्सालय में कार्यरत राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार को सौंपा। अशोक कुमार ने उनका आभार जताते हुए कहा है कि इससे नर्सेज का मनोबल भी बढ़ा है। इस योगदान के लिए राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष रानी वर्मा ने हृदय से उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ का आभार व्यक्त किया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times