Friday , April 19 2024

यूपी सरकार के मंत्री मोती सिंह भी कोरोना की चपेट में, संजय गांधी पीजीआई में भर्ती

-सिविल अस्‍पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच में रिपोर्ट मिली है पॉजिटिव

file photo

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना ने उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍हें संजय गांधी पीजीआई के राजधानी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोती सिंह की कोरोना के लक्षण के आधार पर सिविल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच हुई है। इस बारे में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ नरेन्‍द्र अग्रवाल ने बताया कि मोती सिंह की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि उनकी डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए उन्‍हें गहन निगरानी में रखा गया है। यह भी पता चला है कि संजय गांधी पीजीआई में उनकी दोबारा जांच की जाएगी। इस बारे में संजय गांधी पीजीआई के निदेशक से सम्‍पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनका फोन नहीं रिसीव हुआ। फिलहाल मंत्री के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। लक्षणों के आधार पर जांच कराई जाएगी।