Thursday , May 14 2026

तम्‍बाकू खाने वाले अपने साथ अपने परिवार को भी डालते हैं कठिनाई में

-केजीएमयू के पैरामेडिकल संकाय ने भी मनाया विश्‍व तम्‍बाकू निषेध दिवस

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है | इसी क्रम में आज 31 मई को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल संकाय द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस  का आयोजन किया गया |

इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ भूपेंद्र सिंह द्वारा गेस्ट लेक्चर लिया गया। उन्होंने कहा तम्बाकू के सेवन से न केवल हम अपने आप को कठिनाई में डालते है बल्कि अपने परिवार को भी कठिनाई में डालते हैं। उन्होंने कहा यदि हम इसका उपभोग करते भी हैं तो अब इसे कम नहीं बल्कि पूर्ण रूप से समाप्त करना होगा। इसके लिए मजबूत इच्छा शक्ति रखनी होगी। तम्बाकू से 20 प्रकार से अधिक प्रकार का कैंसर होता है। समाज को इससे बचाने के लिए हम सब को एक होकर समाज में  इसके दुष्परिणामों की जानकारी फैलानी होगी, लोगों को जागरूक करना होगा, तभी हमारा भारत स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत एवं सुनहरा भारत बन सकेगा।

इस अवसर पर पोस्टर कॉम्‍प्‍टीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार स्वाति (DACCT) द्वितीय ख़ुशी चौधरी (Dxt) तथा प्रतिमा यादव (Dopt) एवं तृतीय दर्शिका ( Dxt) को प्राप्त हुआ। पोस्टर कॉम्‍प्‍टीशन में डा0 सुधीर द्वारा जज की भूमिका निभाई गयी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 गीतिका नंदा असि0 डीन पैरामेडिकल साइंसेज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनिया शुक्ला तथा रश्मि वर्मा द्वारा किया गया।