Saturday , April 27 2024

रोजाना 6 से 8 घंटे मैदान पर पसीना बहाता है यह उभरता हुआ क्रिकेटर

विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं मलय श्रीवास्तव

सेहत टाइम्स
लखनऊ।
सर्वाधिक लोकप्रिय खेल क्रिकेट की दुनिया में कुछ कर दिखाने की तमन्ना लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 15 वर्षीय मलय श्रीवास्तव मैदान पर रोजाना 6 से 8 घंटे अपना पसीना बहा रहे हैं।

दाहिने हाथ से बल्लेबाजी व ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले मलय ने 6 वर्ष की उम्र से एलडीए ग्राउंड में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।


8 वर्ष की उम्र में इन्हें बेस्ट यंग टैलेंट अवार्ड मिला था। इसके बाद इन्होंने ध्रुव अकादमी में दीपक यादव से प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया। वर्तमान में मलय आशीष नेहरा अकैडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।


मलय श्रीवास्तव ने पिछले एक वर्ष में 34 मैच खेल कर 1202 रन बनाए हैं इनमें 12 अर्ध शतक एवंं एक शतक शामिल है। मलय ने 2021-22 में 26 विकेट भी चटकाए हैं। अनेक बार बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर का खिताब जीतने वाले मलय लखनऊ, कानपुर, कोलकाता एवं मुंबई में अपने प्रदर्शन से कई कोच का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे हैं। विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले मलय का सपना है कि वे भी एक दिन अपने देश के लिए खेलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.