Wednesday , April 22 2026

यूपी में शिक्षण संस्‍थानों में चल रही बंदी और बढ़ी, ऑनलाइन कक्षाएं चालू रहेंगी

-कोविड के चलते राज्‍य सरकार ने पूर्व में लिये फैसले को 6 फरवरी तक के लिए बढ़ाया

अवनीश कुमार अवस्थी


सेहत टाइम्‍स
लखनऊ।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों की बंदी अब 6 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है, इसी क्रम में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रखने के निर्देश भी दिये गये बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिक्षण संस्थानों में चल रहे ऑनलाइन कक्षाएं 6 फरवरी तक जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा इस संबंध में आज 28 जनवरी को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में 30 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्‍थानों को बंद रखने के आदेशों के क्रम में बंद की अवधि अब 6 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही इन शिक्षण संस्‍थानों द्वारा ली जा रही ऑनलाइन कक्षाएं भी 6 फरवरी तक जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं।