Saturday , August 2 2025

नये मुख्य सचिव एसपी गोयल को वीपी मिश्र सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने दी बधाई

-कर्मचारियों की लम्बे समय से लम्बित मांगों के शीघ्र निपटारे की उम्मीद जतायी

सेहत टाइम्स

लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0 के अध्यक्ष वीपी मिश्र सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव के पद पर आसीन हुए एसपी गोयल को शुभकामनाएं देते हुए इस पद पर काबिज होने पर प्रसन्नता जताते हुए बधाइयां दी हैं।

श्री मिश्र के अलावा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0 के महासचिव शशि कुमार मिश्रा, संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन प्रमुख संदीप बडोला, अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, महामंत्री अतुल मिश्र, राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, महासचिव घनश्याम, वन विभाग कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव आशीष पांडेय, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव आशीष सिंह आदि ने मुख्य सचिव के पद पर असीन होने के लिए एसपी गोयल को लाखों कर्मचारियों शिक्षकों की ओर से हार्दिक बधाई दी है।

वीपी मिश्र ने कहा है कि हमें आशा है कि उ0प्र0 के कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याएं है, जिन पर प्राथमिकता से हल करने में मुख्य सचिव अपना पूरा सहयोग देंगे, ये समस्याएं सालों से लम्बित हैं। उन्होंने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि व्यक्तिगत बैठक करके समस्याओं का हल निकालकर समाधान किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.