![](http://sehattimes.com/wp-content/uploads/2023/01/Aap-1.jpg)
सेहत टाइम्स
लखनऊ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पंडित शेखर दीक्षित को लखनऊ नगर निगम क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।
सांसद संजय सिंह ने शेखर दीक्षित को आप की सदस्यता दिलाई थी. शेखर दीक्षित पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के बेहद करीबी रहे हैं। लखनऊ में जन्मे दीक्षित को पर्यावरण और सामाजिक सक्रियता के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। लखनऊ नगर निगम क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश आप चुनाव समिति अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने शेखर दीक्षित को बधाई देते हुए पूर्ण आशा जताई कि अपनी कुशलता और दक्षता के साथ शेखर दीक्षित सभी सार्थक प्रयास करेंगे और जनहित में सकारात्मक निर्णय लेंगे।
शेखर दीक्षित ने कहा कि मैं सांसद संजय सिंह का आभारी हूं कि उन्होंने लखनऊ नगर निगम का प्रभारी बनाकर मुझे जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर पार्टी को सशक्त बनाएंगे तथा हमेशा जनहित में सार्थक प्रयास कर पार्टी आदर्शों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करेंगे और बूथ स्तर पर महत्वपूर्ण सार्थक कदम उठाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
![](https://sehattimes.com/wp-content/uploads/2024/07/Feathers-Final-Ad-July-Latest.png)
![](https://sehattimes.com/wp-content/uploads/2024/07/Heritage-1.jpg)