-नॉन स्पेशियलिस्ट वर्ग में डॉ हरि दास अग्रवाल को गोंडा के 20 बटालियन पीएसी हॉस्पिटल में किया पुनर्नियुक्त

सेहत टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने सेवानिवृत्त हो चुके 7 विशेषज्ञों को कन्सल्टेंट के रूप में विभिन्न अस्पतालों में पुनर्नियुक्ति दी है। एक नॉन स्पेशियलिस्ट चिकित्सक डॉ हरि दास अग्रवाल को गोंडा के सीएमओ के अधीन 30 बटालियन पीएसी हॉस्पिटल में पुनर्नियुक्त किया हैै। इन सभी चिकित्सकों को ज्वॉइन करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।
17 जुलाई, 2026 को जारी अपने आदेश में महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने कहा है कि परामर्शी (कन्सल्टेन्ट) के रूप में पुनर्नियुक्त किये जा रहे चिकित्सकों को जिन अस्पतालों में नियुक्त किया जा रहा है, वहां नियमित चिकित्साधिकारी के पद भरे जाने तक अथवा एक वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने की तिथि, जो भी पहले हो, तक के लिए है। आदेश में यह भी कहा गया है कि पुनर्नियुक्त किये जा रहे कन्सल्टेंट से प्रशासनिक कार्य छोड़कर बाकी चिकित्सीय कार्य नियमित चिकित्सक के बराबर लिया जायेगा।
पुनर्नियुक्त किये गये कन्सल्टेंट्स में ऑर्थोपैडिक के डॉ निर्मेश भल्ला को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, लखनऊ में, गाइनीकोलॉजिस्ट डॉ शारदा चौधरी को वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय लखनऊ में, मेडिसिन स्पेशियलिस्ट डॉ राजीव कुमार गुप्ता को पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय मेरठ, आई सर्जन डॉ अरविन्द कुमार राय को जिला चिकित्सालय गोरखपुर, मेडिसिन स्पेशियलिस्ट डॉ रविन्द्र नाथ मिश्रा को बलरामपुर हॉस्पिटल लखख्नऊ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार वर्मा को भी बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ महेन्द्र प्रताप को भी बलरामपुर अस्पताल में तैनात किया गया है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times