Saturday , July 18 2026

संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी संगठन के चुनाव में सतीश कुमार मिश्र बने अध्‍यक्ष

-द्विवार्षिक चुनाव में महामंत्री पद पर सावित्री सिंह का निर्वाचन

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी संगठन लखनऊ के द्विवार्षिक चुनाव में सतीश कुमार मिश्र को अध्‍यक्ष चुना गया है। शनिवार 7 जनवरी को एसजीपीजीआई परिसर में मुख्‍य चुनाव अधिकारी केके तिवारी व उपचुनाव अधिकारी एनपी पाण्‍डेय व तुलसी झा की निगरानी में चुनाव सम्‍पन्‍न हुआ।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार चुने गये अन्‍य पदाधिकारियों में उपाध्‍यक्ष पद पर पंकज दीक्षित, मंजूलता, महामंत्री पद पर सावित्री सिंह, संयुक्‍त मंत्री कौशलेन्‍द्र कुमार चौरसिया, हेमन्‍त वर्मा, संगठन मंत्री राकेश चन्‍द्र, सुधीर कुमार चौरसिया, प्रचार मंत्री आदित्‍य कुमार दूबे, कोषाध्‍यक्ष आनन्‍द कुमार को चुना गया है। इसके अतिरिक्‍त कार्यकारिणी सदस्‍यों में बेचालाल, मनोज सिंह, विश्‍वम्‍भर, दुर्गेश कुमार, विजय बहादुर और ओसान लाल को चुना गया है।