Friday , February 6 2026

अध्‍यक्ष पद पर तीसरी बार परचम लहराया संदीप बडोला ने

-डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक चुनाव में उमेश मिश्रा चुने गये महामंत्री

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार संदीप बडोला ने जीत दर्ज की है, जबकि महामंत्री पद पर उमेश मिश्रा को चुना गया है। अध्‍यक्ष पद पर डीके सिंह और महामंत्री पद पर श्रवण सचान निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे।

शुक्रवार को दिन भर प्रदेश भर से आये 4009 फार्मासिस्‍टों ने रमाबाई अम्‍बेडकर मैदान की डोरमेट्री में की गयी व्‍यवस्‍था के अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गहमा-गहमी से भरे मतदान के बाद देर रात करीब 2 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पटेल को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार संगठन मंत्री पद पर आर एस राना, संयुक्त मंत्री पद पर देवेंद्र कटारा, कोषाध्यक्ष पद पर अजय पांडेय और संप्रेक्षक पद पर जितेंद्र सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।