Thursday , March 28 2024

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले गाजियाबाद के निकेश का पैकेज जानकार हैरान रह जायेंगे आप

858 करोड़ का पैकेज देकर सबसे बड़ी साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी पालो ऑल्टो ने बनाया CEO

 

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज पाने वाला व्यक्ति भारत के उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. दुनिया की सबसे बड़ी साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी पालो ऑल्टो ने भारतीय निकेश अरोड़ा को कंपनी का सीईओ बनाया है। इस पद के लिए निकेश को पूरे 858 करोड़ का पैकेज मिल रहा है। इस कंपनी के सीईओ बनते ही निकेश टेक्नोलॉजी की दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ बन गए हैं। अब तक निकेश जापान की निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक के सीईओ थे। निकेश गूगल जैसी दिग्गज कंपनी में भी काम कर चुके हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजियाबाद में जन्में निकेश अरोड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स बन गए हैं। निकेश को साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी पालो ऑल्टो ने अपना सीईओ बनाया है और इस पद पर उन्हें 858 करोड़ का वेतन मिलेगा। निकेश मार्क लाफलिन की जगह लेंगे। कंपनी के मौजूदा सीईओ और चेयरमैन मार्क सेंट्रल बोर्ड के वाइस चेयरमैन बन गए हैं। निकेश को करोड़ों की ये सैलरी कई हिस्सों में मिलेगी।

निकेश का सालाना वेतन 6.7 करोड़ रुपये का होगा और इतना ही उन्हें बोनस मिला करेगा। इसके अलावा उन्हें 268 करोड़ रुपये के शेयर दिए गए हैं, जिन्हें वो आने वाले सात सालों तक नहीं बेच पाएंगे। निकेश की स्ट्रैटेजी से अगर कंपनी को 300 फीसदी तक का मुनाफा होता है तो उन्हें 442 करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। इसके साथ ही निकेश अपने पैसे से कंपनी के 134 करोड़ रुपये के शेयर को खरीद सकते हैं। इन शेयर्स को भी निकेश सात सालों तक नहीं बेच पाएंगे।

निकेश अरोड़ा का नाम दुनिया के दिग्गजों में किया जाता है। इससे पहले निकेश जापान की निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक के सीईओ थे। इस कंपनी को उन्होंने साल 2014 में ज्वाइन किया था। 50 साल के निकेश ने इस कंपनी में दो साल तक काम किया और इसके बदले कंपनी ने उन्हें 1946 करोड़ रुपये वेतन दिया। सॉफ्टबैंक से पहले निकेश गूगल में कार्यरत थे। उन्हें साल 2004 से साल 2010 तक गूगल में काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.