Monday , February 23 2026

केजीएमयू में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी प्रारम्भ, सात वर्षीय बच्चे के दोनों तरफ हर्निया का ऑपरेशन

-आठ माह से दोनों अण्डकोषों में थी सूजन, डॉ जेडी रावत की टीम ने की रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत

-प्रथम सर्जरी की सफलता के बाद अब दूसरी बीमारियों में भी बच्चों की होगी रोबोटिक सर्जरी

सेहत टाइम्स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सात वर्षीय बालक के दोनों अंडकोषों तक फैल चुके हर्निया की सफल रोबोटिक सर्जरी की है। इसी के साथ ही केजीएमयू में बच्चों की रोबाटिक सर्जरी की शुरुआत हो गयी है। इस सर्जरी का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो जेडी रावत ने किया। प्रो रावत ने बताया कि पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की इस प्रथम एवं सफल रोबोटिक सर्जरी के साथ ही विभाग में अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज भी रोबोटिक सर्जरी से किया जायेगा, जिससे वयस्क मरीजों की तरह बच्चों में भी रोबोटिक सर्जरी का लाभ प्राप्त हो सकेगा और मरीजों के ऑपरेशन के बाद तेज रिकवरी हो सकेगी।

प्रो रावत ने बताया कि उन्नाव के थाना हसनगंज के रहने वाले सतीश कुमार के सात वर्षीय पुत्र के पिछले 8 महीने से दोनों अण्डकोष में सूजन थी। मरीज पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में दिखाने आया था और प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि मरीज को दोनों तरफ अण्डकोष में हर्निया थी, जिससे मरीज के माता-पिता अत्याधिक चिंतित थे। सर्जरी के लिए मरीज को विभाग में 13 फरवरी को भर्ती किया गया, तथा आवश्यक जांचों के बाद पहली बार रोबोट से सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। 16 फरवरी को आपरेशन किया गया। रोबोट से सर्जरी का यह फायदा हुआ कि मरीज के अण्डकोष में दोनों तरफ हार्निया का ऑपरेशन एक साथ किया जा सका। रोबोट द्वारा विभाग का पहला ऑपरेशन सफल रहा और बच्चा अगले दिन तक उठकर चलने-फिरने लगा एवं आज 23 फरवरी को विभाग से डिस्चार्ज कर दिया गया।

सर्जिकल टीम में प्रो. जे0 डी0 रावत, प्रो. सुधीर सिंह, डा0 गुरमीत सिंह, डा0 प्रीति और डा0 कृतिका थे, जबकि डा0 विनीता सिंह एवं डा0 नीलकमल की टीम ने एनेस्थीसिया दिया। इस अहम सर्जरी में नर्सिंग ऑफिसर संजय, रीता, रिंकेश, दीप्ति ने टीम की मदद की। कुलपति डा0 सोनिया नित्यानंद ने सर्जरी की सफलता पर पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

डा0 जे0डी0 राव