Thursday , September 17 2026

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन

-सुनील शेट्टी, प्रीती जिन्टा, पंकज त्रिपाठी, पल्लवी जोशी सहित 18 सदस्य शामिल

सेहत टाइम्स

लखनऊ। केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) का पुनर्गठन किया है। फिल्मी हस्तियों सुनील शेट्टी, प्रीती जिन्टा, पंकज त्रिपाठी, पल्लवी जोशी सहित 18 सदस्यों को बोर्ड में शामिल किया गया है। इनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।

पुनर्गठन में जिन चेहरों को शामिल किया गया है कि उनमें विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यारलागड्डा, यतींद्र मिश्र, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधव पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रोसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे शामिल हैं।