Friday , March 29 2024

प्रो शैलेन्‍द्र सक्‍सेना को ए.ई.बी.-आई.एफ़.आई. पुरस्‍कार

जैव चिकित्‍सा विज्ञान में उत्‍कृष्‍ट अनुसंधान के लिए मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार
प्रो शैलेन्द्र सक्सेना

लखनऊ। जैव चिकित्सा विज्ञान में उत्कृष्ट अनुसंधान और अनुकरणीय योगदान के लिए, के.जी.एम.यू. सीएफएआर के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेन्द्र सक्सेना को ए.ई.बी.-आई.एफ़.आई. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शुक्रवार को एकेडमी ऑफ एनवायर्नमेंटल बायोलॉजी के 39वें वार्षिक सत्र और “एक स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ” सम्मेलन ओ.एच.ई.एस.-2019 में प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.जी.एम.यू. के कुलपति प्रो एम.एल.बी. भट्ट, आई.सी.ए.आर. के उपमहानिदेशक डॉ. जे.के. जेना, एवं आई.एल.आर.आई. दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रतिनिधि डॉ. हबीबर रहमान द्वारा प्रो शैलेंद्र सक्सेना को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो 29-30 नवंबर को दो दिवसीय संगोष्ठी के अवसर पर एनबीएफजीआर में आयोजित किया गया था।

सम्मेलन में देश विदेश से आए वैज्ञानिकों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण-सूक्ष्मजैविकी अन्तर्क्रिया, पर्यावरण प्रदूषण, व्यावसायिक स्वास्थ्य और विषविज्ञान आदि के नवाचारों पर चर्चा की।