Monday , February 23 2026

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में लगाये गये औषधीय गुणों वाले पौधे

-जेसी वीक के उपलक्ष्‍य में जेसी लखनऊ मे‍ट्रोपोलिटन ने किया ग्रीन जोन विकसित  

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। जेसी वीक के दौरान किये जाने वाले चैरिटी कार्यों के तहत इस वर्ष जेसी लखनऊ मेट्रोपोलिटन संस्‍था द्वारा किंज जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में ग्रीन जोन विकसित किया जा रहा है।

संस्‍था के अध्‍यक्ष मनीष बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जेसी का मानना है कि मानवता की सेवा करना जीवन का सर्वोत्‍तम कार्य करना है। इसी को आत्‍मसात करते हुए ग्रीन जोन विकसित करने का निर्णय लिया गया है। उन्‍होंने बताया कि ग्रीन जोन बनाने के लिए औषधीय गुण वाले पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक जेसी वरुण प्रियंका आनंद एवं जेसी अरविन्‍द अपर्णा दुबे  द्वारा काफी दिन के अथक प्रयासों के बाद इस प्रोजेक्ट का अनुमोदन, डिजाइन एवं अनुमानित लागत तैयार करायी गयी।

इस सम्‍बन्‍ध में केजीएमयू में आज आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेस्पिरेटरी विभाग के विभागाध्‍यक्ष डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जेसी के चेयरमैन अक्षत अ्ग्रवाल द्वारा मुख्‍य अतिथि का स्‍वागत किया गया। इसके अतिरि‍क्त जेसीआई लखनऊ मेट्रोपोलिटन के अन्‍य प‍दाधिकारियों सहित महिला विंग अध्‍यक्ष राखी बंसल, सचिव संजय बंसल, रुचि बंसल कोषाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल, आरती अग्रवाल संयुक्त सचिव पुनीत टण्डन, नीतू टण्डन द्वारा जेसीआई मे‍ट्रोपोलिटन  की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं अन्‍य गणमान्य सदस्यो की उपस्तिथि रहीं। इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया।