Sunday , May 17 2026

बलरामपुर अस्पताल में फेफड़ों की क्षमता जांचने की सुविधा शुरू

 

 

पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट की सुविधा मुफ्त मिलेगी

 

लखनऊ. मरीजों विशेषकर गरीब मरीजों के लिए अच्छी खबर है. बलरामपुर अस्पताल में आज से पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) की सुविधा शुरू की गयी है. यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी.

 

अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने इस सुविधा का उद्घाटन किया. डॉ. लोचन ने बताया कि फेफड़े की क्षमता को जांचने वाला यह टेस्ट अस्पताल में निःशुल्क किया जायेगा. इस मौके पर डॉ आनंद गुप्ता और डॉ. पीके द्विवेदी भी उपस्थित थे.