Sunday , February 8 2026

कैंसर रोगियों को संबल प्रदान करने में नर्सेज की अहम भूमिका

-क्वीन मैरी हॉस्पिटल में आयोजित किया गया विशेष जागरूकता कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। क्वीन मैरी अस्पताल, लखनऊ में आज ‘विश्व कैंसर दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के प्रति समाज और चिकित्सा कर्मियों को जागरूक करना था। यह कार्यक्रम डॉ. सुजाता देव के कुशल नेतृत्व और संयोजन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अस्पताल की नर्सिंग अधिकारियों (Nursing Officers) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा व ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, क्वीन मैरी अस्पताल की विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. अंजू अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने नर्सिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर के मरीजों की देखभाल और उन्हें संबल प्रदान करने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें प्रथम पुरस्कार: वैशाली, प्रिया और प्रीति को, द्वितीय पुरस्कार पूर्णिमा और वंदना को तथा तृतीय पुरस्कार अंशु और शशि को प्रदान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कैंसर के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने के संकल्प के साथ हुआ।