Thursday , May 2 2024

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को घोषित किया जाये देश का पहला प्रधानमंत्री : डॉ सूर्यकान्त

−पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया नेताजी का जन्मदिवस

सेहत टाइम्स

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन “पराक्रम दिवस ” के रूप मे मनाया गया। लखनऊ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र सांस्कृतिक गौरव संस्थान (अवध प्रांत) द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर बोस की विशाल प्रतिमा पर जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
 

कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए डॉ सूर्यकांत (अध्यक्ष, सांस्कृतिक गौरव संस्थान) ने भारत सरकार से जिन मुख्य प्रस्तावों की मांग की है उनमें 1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री घोषित किया जायें क्योंकि सन् 1943 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आज़ाद हिंद सरकार को विश्व के 9 देशों ने मान्यता दी थी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज़ाद हिंद सरकार के प्रधानमंत्री थे। इस प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रथम प्रधानमंत्री घोषित किया गया था। नेताजी की आज़ाद हिंद फौज ने पूरा बर्मा (म्यांमार), उत्तर पूर्व के अनेक राज्य, बंगाल का बड़ा भूभाग (आधुनिक बांग्लादेश) जीत लिया था।

डॉ सूर्यकान्त ने कहा कि मांग नम्बर 2. भारतीय मुद्रा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र मुद्रित किया जाये। मांग नम्बर 3. नेताजी अयोध्या में गुमनामी बाबा के नाम से निवास करते थे उनका देहावसान सन् 1986 में हुआ, गुप्तारघाट पर सरयू नदी के किनारे उनकी समाधि बनी हुई है।

गुमनामी बाबा के निवास से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनेकों सामान एवं कागजात प्राप्त हुए थे। कलकत्ता से सुभाष चंद्र बोस के पारिवारिक सदस्य एवं अनेकों राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्ति गुमनामी बाबा से मिलने जाते रहते थे। अनेकों प्रमाणों से यह सिद्ध होता है कि गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे।

सरकार से यह भी मांग की गयी कि अयोध्या में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भव्य राष्ट्रीय स्मारक निर्माण कराया जायें। विभिन्न क्षेत्रों से सैंकड़ों व्यक्ति तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद का उदघोष करते हुए नेताजी की मूर्ति पर आये और मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में डॉ• सूर्यकांत (अध्यक्ष), ऐडवोकेट विजय कुमार तिवारी (प्रमुख परामर्शदाता), डॉ• रवीश कुमार, डॉ• मनोज पांडे, हरिशरण मिश्रा, कृष्णा कुमार मिश्रा (बाबू मिश्रा), सूर्यभान विश्वकर्मा, नीतीश तिवारी, सुनील कपूर, रवीन्द्रनाथ दीक्षित, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.