Tuesday , April 23 2024

राजनाथ सिंह के कार्यक्रमों में चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्‍सा

-रक्षामंत्री के दो दिन के दौरे पर लखनऊ में ताबड़तोड़ कार्यक्रम आयोजित

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह के दो दिन के लखनऊ दौरे के दौरान अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेताओं ने शिरकत की। चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ के पदाधिकारियों ने इन कार्यक्रमों में भागीदारी की।

27 और 28 अगस्‍त को आयोजित इन कार्यक्रमों में अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर, के0जी0एम0यू में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रु 185.497 करोड़ की 158 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। बाबा बुद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावण राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। नगर निगम मुख्यालय के सामने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। रवींद्रालय में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह -2022 कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ के अनुसार इन सभी कार्यक्रमों में चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ शाश्‍वत विद्याधर के नेतृत्‍व में प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारियों ने पूरे उत्‍साह के साथ हिस्‍सा लिया।

इसके अतिरिक्‍त नगर निगम मुख्यालय के सामने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ.शाश्वत विद्याधर व अन्य  पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण  उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्‍त रविवार को ही राजनाथ सिंह ने रवींद्रालय में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह -2022 कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, ब्रह्म समाज, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर के साथ ही अन्‍य पदाधिकारीगण व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.