Monday , June 15 2026

केएसएसएससीआई ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

-विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के मौके पर आयोजित किया गया शिविर

सेहत टाइम्स

लखनऊ। “विश्व रक्तदाता दिवस” के मौके पर कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान (केएसएसएससीआई) के ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग में “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

संस्थान के अधीक्षक डॉ वरुण विजय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले संस्थान कर्मियों और अन्य रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में विभागाध्यक्ष डॉ अंजू दुबे ने बताया कि इस वर्ष वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इस दिवस की थीम ” One drop of humanity. GIVE BLOOD GIVE LIFE” निर्धारित की है, इस थीम के अनुरूप ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग आमजन से संपर्क करते हुए सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में एक जागरूकता अभियान चला रहा है।

सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज फॉलो करें  https://www.facebook.com/Sehattimes/